Ticker

6/recent/ticker-posts

सूखे गधेरे सूखे जल स्रोत का सर्वे कर स्रोतों को चिन्हित कर उन्हें पुनर्जीवित किया जाए- सीडीओ

सूखे गधेरे सूखे जल स्रोत का सर्वे कर स्रोतों को चिन्हित कर उन्हें पुनर्जीवित किया जाए- सीडीओ

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

भीमताल- मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में सारा स्प्रिंग एंड रिवर रिजूवनेशन आथोरिटी नैनीताल की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष सारा परियोजना के सदस्य सचिव द्वारा जनपद नैनीताल में सारा अंतर्गत संचालित योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया।

बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व से संचालित 15 योजनाओं में हुई प्रगति से अवगत कराया गया।कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विकास खंडों के खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने अपने क्षेत्र में पांच-पांच नौलों कोचिह्नित कर उन्हें रिचार्ज करते हुए उनका सौंदरीकरण का कार्य किया जाए।उन्होंने कहा कि सूखे गधेरे सूखे जल स्रोत का सर्वे कर स्रोतों को चिन्हित कर उन्हें पुनर्जीवित किया जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने सारा सचिव को निर्देश दिए गए कि योजनाओं में डुप्लीकेसी ना हो उसके लिए सभी विभागों से पूर्व में ही एनओसी ले लिया जाए।उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सारा में किए गए कार्यों में कार्य प्रारंभ से पूर्व एवं योजना उपरान्त की समस्त फोटोग्राफ रखी जाय।कार्यों में गुणवता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय,कहीं भी शिकायत न मिलेमुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गौला नदी के समग्र क्षेत्र को चिन्हित करके विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर 20 मई 2026 तक प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में लघु सिंचाई विभाग को रिचार्ज सॉफ्ट रिचार्ज पिट निर्माण हेतु 62.4लाख रुपए अवमुक्त किए गए हैं।इसी प्रकार वन विभाग नैनीताल संभाग को शिप्रा नदी के कैचमेंट में 5 गधेरो के उपचार हेतु सारा अंश के रूप में प्रथम किस्त के तहत लाख पर 66.15लाख राशि अवमुक्त की गयी है।भालूगाड जलप्रपात के पुनर्जन्म हेतु कुल 50.34लाख सारा अंश के रूप में प्राप्त हुए हैं जिसे वन विभाग नैनीताल तथा भूमि संरक्षण वन प्रभागनैनीताल को अवमुक्त किया गया है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी रेखीय विभागों तथा खंड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया कि गोला नदी के उपचार पुर्नजीवीकरण हेतु समग्र नदी उपचार के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों/क्षेत्रों की योजना 20मई तक प्रेषित करना सुनिश्चित करें जिससे इसे सदस्य सचिव स्तर पर संकलित कर जलागम निदेशालय को भेजा जा सके।मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में एक ताल का निर्माण तथा उसके सौंदरीकरण का कार्य किया जाए,एक मॉडल नौला/धारा के पुनर्जीवीकरण का कार्य तथा एक सीमेंट चौक डैम जिसके पीछे वृहद क्षेत्र में जल संरक्षण हेतु जल एकत्रित हो सके का निर्माण इस वर्ष में प्राथमिकता पर करवाने के निर्देश दिए गए।बैठक में सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल,सहित वन,कृषि,उद्यान, सिंचाई,लघु सिंचाई,जल संस्थान के अधिकारियों के साथ ही विभिन्न खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सफाई सम्बंधी समस्याओं का गंभीरता से कराएं समाधान- नगरायुक्त