Ticker

6/recent/ticker-posts

सफाई सम्बंधी समस्याओं का गंभीरता से कराएं समाधान- नगरायुक्त

सफाई सम्बंधी समस्याओं का गंभीरता से कराएं समाधान- नगरायुक्त 

जनसुनवाई में आयी समस्याओं में से एक का हुआ तत्काल समाधान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई के दौरान आयी साफ-सफाई से सम्बंधित समस्याओं के लिए नगरायुक्त शिपू गिरि ने स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कराकर अविलंब समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई सम्बंधी समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेकर उनका समाधान कराएं। जनसुनवाई में आज आयी 11 समस्याओं में से सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल समाधान कराया गया। 

वार्ड संख्या 32 खानआलमपुरा निवासी मौ. निजाम, वार्ड 31 मानकमऊ दक्षिणी भारत डेरी वाली गली निवासी साजिद अंसारी, वार्ड संख्या 47 हिरन मारान निवासी लव भटनागर, वार्ड संख्या 23 मौ.अंसारियान छोटा इमामबाड़ा निवासी इंतजार जैदी, इसी वार्ड के लियाकत जैदी,वार्ड 19 गोपाल नगर निवासी नगेंद्र कुमार, वार्ड 16 साउथ सिटी निवासी दीपक गोयल व वार्ड 44 बुढ्ढी माई चौक निवासी शाहबुद्दीन ने अपने -अपने मौहल्लों व कॉलोनियों में नालियों और गलियों की साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे जिस पर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा वार्ड संख्या 42 भारत माता चौक नुमाईश कैंप निवासी संजय ने भारत माता चौक स्थित ऊपरी मंजिल की दुकानों से साइन बोर्ड व फलेक्स हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि इनके कारण ऊपरी मंजिल के दुकानदारों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। वार्ड 47 के लव भटनागर ने हिरन मारान मंें नालियों से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नगरायुक्त ने उक्त दोनों प्रकरणों में प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण के उपरांत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सफाई सम्बंधी समस्याओं का गंभीरता से कराएं समाधान- नगरायुक्त