Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में किया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में किया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-ग्राम तुरमतखेड़ी में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। 

शिविर में 18 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क चश्मा सुविधा उपलब्ध कराई गई, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुषों की आंखों की मुफ्त जांच की गई। कैंप में करीब 70 मरीजों की ओपीडी की गई तथा 10 मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि सभी मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) चौधरी हैदर गुर्जर, सरवर प्रधान किसान यूनियन, बिलाल प्रधान सजुड़, हाजी अरशद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत गले में पटका पहनाकर किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. नितिन कुमार एवं नर्स राखी देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर गालिब हसन, अयूब चौधरी, जुबेर चौधरी, उमर चौधरी, अरशद सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति सेवा न्यास द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न