महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यालय कैंप में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति को सम्मानित करते हुए महिलाओं के साथ केक काटा गया तथा “नारी न्याय” कप वितरित कर उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सीता भारद्वाज, कुसुम जी, रविता, कांता देवी, मेनका सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, अधिकार एवं समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि माताएं समाज की शक्ति हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। महिला कांग्रेस सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
0 टिप्पणियाँ