Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच की मासिक बैठक में शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श

अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच की मासिक बैठक में शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श

रिपोर्ट अमान उल्ला खान 

मुजफ्फरनगर- अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच, मुजफ्फरनगर की एक मासिक बैठक  बी बी आर हाई स्कूल, बझेड़ी रोड, बाईपास में आयोजित की गई। मंच के अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होने पर शुक्रिया अदा किया।मंच का संचालन मौ हाशिम त्यागी ने किया।

बैठक में शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। एजेंडे में बिना टीसी के प्रवेश न लेने, यू-डायस पोर्टल पर उम्र के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया, स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के उपाय पर सभी ने अपने विचार विमर्श से अपने सुझाव से अवगत करवाया। इसके अलावा मंच में नए सदस्यों को जोड़ने व पदों के विस्तार, ब्लॉक स्तर पर संगठन के गठन तथा ASVM के बैनर तले सीरत-उन-नबी पर दीनी मुकाबला कराने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष की अनुमति से स्कूलों से सम्बन्धित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच के उपाध्यक्ष डॉ अरशद सम्राट ने बताया कि बिना टीसी के प्रवेश और यू-डायस में उम्र की विसंगति से विद्यालयों को हर साल परेशानी उठानी पड़ती है। बैठक में इन समस्याओं का ठोस समाधान निकालकर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने की रणनीति भी तय होगी। अध्यक्ष मरगूब इलाही ने कहा कि मंच का गठन ही अल्पसंख्यक विद्यालयों की आवाज को मजबूती देने के लिए हुआ है। हमारा प्रयास है कि संगठन को ब्लॉक स्तर तक ले जाकर हर स्कूल की समस्या का निस्तारण कराएं। सीरत-उन-नबी पर दीनी मुकाबला कराने का उद्देश्य बच्चों में नैतिक शिक्षा और पैगंबर की जीवनी से प्रेरणा देना है।महासचिव जहांगीर आलम ने कहा कि मंच में नए सदस्यों को जोड़कर इसे और प्रभावशाली बनाया जाएगा। जो विद्यालय अभी तक मंच से नहीं जुड़े हैं, उनसे भी संपर्क किया जा रहा है। एकजुट होकर ही हम शिक्षा की गुणवत्ता और अपने अधिकारों के लिए लड़ सकते हैं। सभी सदस्य समय से बैठक में पहुंचकर अपने सुझाव दें।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि अल्पसंख्यक विद्यालयों के हित में मंच द्वारा उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और एजेंडे के सभी बिंदुओं को शासन स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच की बैठक में डॉ अरशद सम्राट सम्राट इंटर कॉलेज, डॉ कामिल सांडा रहमत पब्लिक स्कूल, मौ हाशिम डी एस पब्लिक स्कूल, जावेद एम आर एस पब्लिक स्कूल शेरनगर, उस्मान उस्मानिया पब्लिक स्कूल, मौ आसिफ फारूक मॉडर्न पब्लिक स्कूल, नुशरत राजपूत सम्राट पब्लिक स्कूल,जहांगीर आलम मदनी इंटरनेशन स्कूल, शाहबाज खान यूनिक इंटर कॉलेज, मो बाबर बी बी आर हाईस्कूल,इमरान सलमानी गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल, मौ हाशिम त्यागी, स्काई लार्क पब्लिक स्कूल,  शाहनवाज एम ए कॉन्वेंट पब्लिक स्कूलडॉ साबिर अली प्रेरणा पब्लिक स्कूल, आसिफ अली ए आर पब्लिक स्कूल,इमरान सैफी न्यू इकरा पब्लिक स्कूल, परवेज आलम एन ए पब्लिक स्कूल, मौ सऊद स्टार पब्लिक स्कूल, नवाजिश मुस्लिम मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मौ आबिद अजीम पब्लिक स्कूल, शाह नजर बी बी आर हाईस्कूल,मौ शाहवेज़ आर एन पब्लिक स्कूल, मोमीन अली सर्वोदय बाल शिक्षा निकेतन मौ आसिफ ए आर पब्लिक स्कूल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अल्पसंख्यक स्कूल्स विकास मंच की मासिक बैठक में शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श