अहम त्यागकर धैर्यवान बनना जरूरी-राजकुमार ब्रह्मचारी
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-फंदपुरी रोड स्थित गाँव उनाली में अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गुरु गद्दी उन शुक्रताल के तत्वाधान में सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज को साक्षी मानकर सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें गुरु पूजा अर्पितकर आरती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपाध्यक्षता करते हुए चमारीखेड़ा आश्रम से पहुंचे महात्मा राजकुमार दास ब्रह्मचारी ने कहा कि इंसान के अंदर जब तक अहंकार का त्याग नहीं होता वह व्यक्ति नुकसान में रहता है इसलिए जीवन में अहम त्यागकर धैर्यवान बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सतगुरु समनदास जी महाराज की शिक्षा दीक्षा पर चलने से ही समाज में एक नई उन्नति का आभास हुआ है, जिसके फलस्वरूप आज नवयुवक सरकारी विभागों में शामिल होकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।महात्मा अजबदास, महात्मा बेगराज दास, प्रशासनिक अधिकारी राजेश्वर दयाल व एसडी गौतम पत्रकार ने भी मर्यादा के साथ शिक्षा को हासिल करने की बात कही। संचालन मास्टर विपिन कुमार व मूलचंद चौहान ने किया। इस दौरान अनेको महात्मगण समेत मोहर सिंह, सेठपाल, कंवरपाल, बीरसिंह, धीरसिंह, जिलेसिंह, नीटू कुमार, राजेश अमीन, चंद्रभान, सूरजभान, अमित कुंबले, अरविंद डाबरा, सोनू भाटिया, मांगेराम, सतीश दास, संजय कुमार, सुमित कुमार, संकल्प टपरवाल व सुजीत कुमार समेत हजारों अनुयायी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ