जिलाधिकारी के निर्देश पर सीवरेज के लिए क्षतिग्रस्त सड़को का जारी है मरम्मतीकरण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश पर सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी सड़कों का मरम्मत कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 01मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में शांति मार्ग सीसी रोड 11.2मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 11.2मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक 24मीटर,द्वारका विहार सीसी रोड 31मीटर,गणपति धाम फेस 3 पावर ब्लॉक 45मीटर,कुल 100मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ