Ticker

6/recent/ticker-posts

50 गौवंश एक साथ रखने की सुविधा, राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने किया उद्घाटन

देवबंद के कुलसत गांव में बनी देवबंद ब्लाक की दूसरी बड़ी गौशाला

50 गौवंश एक साथ रखने की सुविधा, राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद - कुलसत गांव में नवनिर्मित गौशाला का शनिवार को उद्घाटन हुआ। यह देवबंद ब्लाक की दूसरी ऐसी गौशाला है, जिसमें 50 गोवंश एक साथ रखे जा सकेंगे।

लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने गौशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि गोवंश पूजनीय है। शास्त्रों के अनुसार गोवंश की सेवा से मानसिक शांति और पवित्रता प्राप्त होती है। वेदों और पुराणों में भी गोमहिमा का विस्तृत वर्णन मिलता है। हमारा कर्तव्य है कि हम हम सडक़ों पर बेसहारा  घूमने वाले गोवंश को सरकार द्वारा बनवाई जा रही गौशाला में ही आश्रय दिलाएं। बताया कि जनपद में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 26 गौशाला का निर्माण कराया जा चुका है। इनमें तीन हजार से अधिक गौवंश को आश्रय दिया गया है। बीडीओ अमित नारंग ने बताया कि गौशाला में 50 गोवंश रखने को पशु शेड के अलावा एक हजार हजार कुंतल भूसा रखने को अलग शेड निर्माण कराया गया है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन डा. उपेंद्र सिंह, जितेंद्र धीमान, अतुल त्यागी, कुलदीप प्रधान, अमित कुमार, सुशील, समीर दत्त शर्मा, तुषार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 17 निजी विद्यालयों को नोटिस,महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती