सेवा' NGO द्वारा काशीराम कालोनी ग्राम मवीं कलां में बच्चों को स्कूल बैगों का वितरण किया
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-शिक्षा समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण नीव मानी जाती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए NGO 'सेवा' ने एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना था, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना भी था।
कार्यक्रम का आयोजन काशीराम कालोनी, ग्राम मवीं कलां में किया गया, जहॉँ बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपरिथत रहे। NGO के सदस्यों ने बच्चों को स्कूल बैंग के साथ-साथ पढ़ाई के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। NGO सेवा के अध्यक्ष रोहित भटनागर ने बताया कि शिक्षा ही वह साधन है, जिसके माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं और समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई ऐसे बच्चे थे जो आर्थिक तंगी के कारण जरुरी शैक्षणिक सामग्री नहीं जुटा पा रहे थे। NGO सेवा" के इस प्रयास ने उनके लिए शिक्षा की राह को थोड़ा आसान बना दिया है। कार्यक्रम के दौरान NGO सेवा के अध्यक्ष रोहित भटनागर ने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और शिक्षा को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करे, तो कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा NGO 'सेवा' का यह कदम ज केवल बच्चों के लिए मददगार साबित हुआ है 'बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट विपुल पवार, निमित्त गुप्ता निरंजन मिश्रा, डॉ मुकल गुप्ता, दीपक शर्मा, संदीप शर्मा उपरिथित रहे।

0 टिप्पणियाँ