Ticker

6/recent/ticker-posts

यातायात व्यवस्था में बाधा एवं पुलिसकर्मियों से अभद्रता के मामले में ऑडी कार सवार 03 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 यातायात व्यवस्था में बाधा एवं पुलिसकर्मियों से अभद्रता के मामले में ऑडी कार सवार 03 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

ऑडी कार संख्या ब्ळ08।ड0001 को किया गया सीज

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-रविवार को वीकेंड व सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं वाहनों के आगमन को देखते हुए यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई थी। देशरक्षक तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को निर्धारित मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेज रहे थे।इसी दौरान एक ऑडी कार वहां पहुंची।

पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन मार्ग अपनाने का अनुरोध किए जाने पर वाहन में सवार दो पुरुष एवं एक महिला भड़क गए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार,गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान मार्ग पर यातायात बाधित हुआ और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।पुलिस एवं आमजन द्वारा समझाने के बावजूद आरोपियों ने धमकी देते हुए वहां से प्रस्थान किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कनखल में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वाहन की तलाश शुरू की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन को श्यामपुर क्षेत्र में रोककर ऑडी कार संख्या को सीज कर लिया।मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। आरोपियों में क्षतिज बाली पुत्र स्व.यशपाल बाली,महिला पत्नी क्षतिज बाली तथा संकेत बाली पुत्र स्व.यशपाल बाली, निवासी वाणी विहार, उत्तम नगर,नई दिल्ली शामिल है।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संघर्ष से सफलता तक दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में स्वाद का परचम लहरा रहा राणा अचार