Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-12 क्रिकेट समर कप का हुआ समापन, सवेरा एकेडमी की टीम बनी विजेता

अंडर-12 क्रिकेट समर कप का हुआ समापन, सवेरा एकेडमी की टीम बनी विजेता

टूर्नामेंट में पंवार क्रिकेट एकेडमी की टीम बनी उपविजेता

मुख्य अतिथि सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव यशपाल सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर -  डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय अंडर-12 क्रिकेट समर कप 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ शानदार समापन हो गया। 23 से 26 जून तक आयोजित इस रोमांचक टूर्नामेंट में जिले की छह टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अपनी बेहतरीन रणनीति और शानदार खेल के दम पर सवेरा क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर विजेता बनने का खिताब अपने नाम कर ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि पंवार क्रिकेट एकेडमी की टीम उपविजेता बनी। 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के सचिव यशपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव ऋषि चौधरी, सदस्य चैलेंजर कमेटी यूपीसीए साजिद उमर, अतिथि डॉ. शाहकार व क्रिकेट कोच आदिल का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि यशपाल सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताएं कराने से ही भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन करने कर उन्होंने कोच प्रीति मेहरा के प्रयासों की प्रशंसा की।
टूर्नामेंट के चौथे दिन फाइनल मैच सवेरा क्रिकेट एकेडमी और पंवार क्रिकेट एकेडमी की टीमो के बीच खेला गया। पंवार क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अमरीत पांचाल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.4 ओवर में 163 रन बनाए। जिसमे राघव नें 27 बॉल पर 42 रन बनाए। पंवार क्रिकेट एकेडमी टीम की और से आदित्य रावत ने 04 ओवर में 25 रन देकर 03 विकट अपने नाम किये।
164 रनो का पीछा करते हुए पंवार क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.3 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फाइनल मैच में सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीतकर विजेता बनने का खिताब आपने नाम किया। मैच में पंवार टीम की और से अमरीत पांचाल ने 23 बॉल में 44 रन बनाए। जबकि सवेरा टीम की और से अनमोल ने 04 ओवर में 09 रन देकर 03 विकट लिये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनमोल और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार अमरीत पांचाल को दिया गया।टूर्नामेंट में अवनी स्पोर्ट्स का विशेष सहयोग रहा है। मैच के दौरान क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा, ललित पंवार, अजीम, आदिल, रमीज, अंकित कश्यप, प्रतिज्ञा, गीत चौहान, राधिका, नैन्सी, सिम्स, शिवांशी, विराट, आर्यन, अब्दुल्ला, आयुष सहित कई सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

माँ कालिंंका देव डोली मंदिर में आठवाँ वार्षिक उत्सव श्रद्धा-भक्ति के माहौल में सम्पन्न