Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-12 समर क्रिकेट लीग : टीम एच ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की

अंडर-12 समर क्रिकेट लीग : टीम एच ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-रविवार को भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम एच और टीम ई के बीच मुकाबला खेला गया। टीम एच ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम एच ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। टीम की ओर से वंश ने 24 और आकाश ने 22 रन बनाए। जवाब में टीम ई के गेंदबाज वेदांत ने तीन और आर्यन ने दो विकेट हासिल किए। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वेदांत ने 21 तथा भाविक ने 14 रन बनाए। टीम एच की ओर से अक्ष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर कोच राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बहन के साथ नहर में नहाने गई नौ साल की बच्ची डूबी, तलाश जारी