माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल यात्रा का आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा फिट इंडिया मूवमेंट की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विमला वाई. ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को कैप पहनाकर साइकिल यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और अनुशासित जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। युवा पीढ़ी यदि नियमित रूप से साइकिलिंग और खेल गतिविधियों को अपनाए, तो वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक सशक्त बन सकते हैं।विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमल कृष्ण ने साइकिल यात्रा का नेतृत्व करते हुए विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर कुलपति प्रो. विमला वाई. एवं कुलसचिव कमल कृष्ण द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप कुलसचिव अनूप कुमार, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार, विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी प्रो. संदीप गुप्ता, योगाचार्य भीम, एनएसएस समन्वयक डॉ. राम कुमार, डॉ. रीता बोरा, रोहित पुंडीर, डॉ. हर्ष सिंह, डॉ. विजय प्रताप, डॉ. संदीप कुमार, मानव, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ