Ticker

6/recent/ticker-posts

हरिद्वार पुलिस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए 200 से अधिक पौधे

हरिद्वार पुलिस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए 200 से अधिक पौधे 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के बाद हुए इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन परिसर में 200 से अधिक पौधे रोपित किए गए।कार्यक्रम में एसपी क्राइम,एसपी सिटी सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में सहभागिता की।इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।वृक्ष हमें शुद्ध वायु देने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखते हैं। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है। उसकी नियमित देखभाल कर उसे पूर्ण विकसित वृक्ष बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लेना उतना ही जरूरी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष