Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है-पुष्कर सिंह धामी

 सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है-पुष्कर सिंह धामी

जनपद नैनीताल को दी 96 करोड़ 71लाख 19हजार की विकास योजनाओं की सौगात  

6योजनाओं का लोकार्पण,7का किया शिलान्यास ,भीमताल क्षेत्र के विकास हेतु की अनेक घोषणाएं

रिपोर्ट श्रवण कुमार

नैनीताल-भीमताल-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भीमताल पहुंचकर जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71लाख रुपये की 13विकास योजनाओं की सौगात दी।इस दौरान उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोषणाएं भी की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 66करोड़ 99लाख 60हजार की लागत से 6योजनाओं का लोकार्पण एवं 29करोड़ 71लाख 59हजार रुपये की लागत से 7योजनाओं का किया शिलान्यास ।लोकार्पित योजनाएं-कुल लागतरू 6699.60लाख जिसमेंकुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रशासनिक भवन का रेनोवेशन,योगा भवन, गणित एवं बीएड भवन निर्माण,4568.46 लाख हरतोला सतपूरी मोटर मार्ग का पुनःनिर्माण एवं सुदृढीकरण 154.77लाख की लागत से रामगढ़ क्षेत्र में मल्ला सूपी रूसानी दीगड कपुवा लोधिया मोटर मार्ग पुनः निर्माण. 251.65 लाख की लागत से डीएसबी परिसर नैनीताल में महिला-पुरुष छात्रावास एवं आईटी लैब निर्माण, 582.38लाख रुपये की लागत सेकुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सोनगांव स्थित भूमि में लेक्चर कम सेमीनार ब्लॉक निर्माण।इसी प्रकार 507.20लाख की लागत से भीमताल में 10शैय्यायुक्त आयुष चिकित्सालय निर्माण।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यहां की सुंदर झील,चारों ओर फैली हरियाली,पर्वतों की अद्भुत श्रृंखला और प्रकृति की अनुपम छटा हमें केवल आनंद का अनुभव ही नहीं कराती,बल्कि हमें ये भी याद दिलाती है कि प्रकृति और पर्यावरण ही हमारा वर्तमान भी है और भविष्य भी है।इसलिए इस प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल पौधे लगाने या औपचारिक कार्यक्रमों को करने का ही नहीं है,बल्कि आज का दिन आत्मचिंतन करने का भी दिन है। आज का दिन स्वयं से ये पूछने का अवसर है कि हम अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को कैसी धरती,कैसा पर्यावरण और कैसा भविष्य सौंपकर जाना चाहते हैं,क्या हम उन्हें स्वच्छ नदियाँ,हरे-भरे जंगल और शुद्ध वातावरण देंगे,या फिर प्रदूषण,जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों से भरा भविष्य देकर जायेंगे।इस प्रश्न का उत्तर हम सभी को स्वयं से पूछना होगा।उन्होंने कहा कि हम उस पवित्र भूमि के निवासी हैं जहाँ से माँ गंगा और यमुना जैसी जीवनदायिनी नदियाँ निकलती हैं।जहाँ हिमालय केवल पर्वत नहीं,बल्कि हमारी सभ्यता का प्रहरी है।हमने नदियों को माँ कहा,वृक्षों को देवता माना,पर्वतों को पूजनीय माना और प्रकृति को जीवन का आधार माना।उन्होंने दुनिया में हो रहे जलवायु परिवर्तन को एक बड़ी चुनौती मानते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन अब केवल वैज्ञानिकों की चर्चा का विषय नहीं रह गया है।यह हमारे रोजमर्रा जीवन की वास्तविकता बन चुका है।बदलता मौसम,बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा,सूखते जल स्रोत,पिघलते ग्लेशियर और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएँ हमें लगातार चेतावनी दे रही हैं।और यदि किसी राज्य को इस चुनौती का प्रभाव सबसे पहले महसूस होता है,तो वह हमारा ये हिमालयी राज्य उत्तराखंड है। क्योंकि जलवायु परिवर्तन से हमारे जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं,हमारी खेती प्रभावित हो रही है,हमारी जैव विविधता प्रभावित हो रही है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किया गया एक पेड़ माँ के नाम अभियान भी केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है।बल्कि ये भावनाओं से जुड़ा हुआ एक जनआंदोलन है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक परिवार से आग्रह किया कि वह अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनाऐं।उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया जंगलों की रक्षा की बात कर रही थी,तब उत्तराखंड की मातृशक्ति ने चिपको आंदोलन के माध्यम से इतिहास रचा था।गौरा देवी और यहॉं को माताओं,बहनों ने दुनिया को यह संदेश दिया था कि प्रकृति की रक्षा के लिए जनशक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती।आज फिर उसी भावना को जगाने की आवश्यकता है।आज फिर हमें पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना होगा।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सड़क कनेक्टिविटी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए भीमताल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गतिमान विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा रामलीला मैदान में स्थित श्रीहनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,विधायक नैनीताल सरिता आर्या,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,दर्जा राज्यमंत्री डॉ.अनिल कपूर डब्बू, ध्रूव रौतेला,भावना मेहरा,हुमुक सिंह कुंवर,देवेंद्र सिंह,ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ.हरीश बिष्ट,धारी भावना आर्या, अध्यक्ष नगर पालिका भीमताल सीमा टमटा,भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंशल,पूर्व मंत्री सुरेश आर्या, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति दीवान सिंह रावत,सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे,एसपी जगदीश चंद्र सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ