Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत 

भीमताल झील परिक्षेत्र में बोगनबेलिया के पौधों के अभियान को बताया अभिनव प्रयास

रिपोर्ट श्रवण कुमार

नैनीताल-भीमताल-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल के भीमताल में झील सौंदर्यीकरण अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भीमताल झील परिक्षेत्र में पौध रोपण किया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। हमारे लोकपर्व,परम्पराएं और जनजीवन सदैव पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को सुदृढ़ करते रहे हैं।यह दिवस प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और संरक्षण की भावना को प्रदर्शित करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा।उन्होंने कहा कि नैनीताल जिला झीलों के नाम पर विश्वविख्यात है,यहॉं देश विदेश से वर्षभर पर्यटक आते हैं।झीलों का संरक्षण व सवर्धन सरकार की प्राथमिकता में है।इसी उद्देश्य से भीमताल झील किनारे फूलों के पौध रोपित करने के साथ ही इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यहॉं की झीलों की देश-विदेश में विशिष्ट पहचान है।राज्य सरकार इस धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।मुख्यमंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि इस मानसून में प्रत्येक नागरिक अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ ही पौधों एवं जल स्रोतों के संरक्षण,नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के लिए आगे आएं।उन्होंने इस अभियान में सभी से सक्रिय भागीदारी की भी अपील की है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता श्रीमती बिसना देवी के नाम से एक बोगनबेलिया का पौध रोपित किया।  इस अवसर पर शहरी विकास,पर्यावरण संरक्षण मंत्री रामसिंह कैड़ा द्वारा भी अपनी स्व.माता श्रीमती रेवती देवी जी की स्मृति में एक पौध रोपण किया।इस दौरान कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा अपनी पूज्य माता श्रीमती सावित्री रावत,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अपनी पूज्य माता उमा देवी रयाल,मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्विनी अरविंद पाटील ने अपनी पूज्य माता स्व.श्रीमती मीना अरविंद पाटील की स्मृति में तथा मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने अपनी पूज्य माता श्रीमती नागिन्दी पाण्डे,वन संरक्षक नितीश मणी त्रिपाठी ने अपनी पूज्य माता श्रीमती नीलम मणी त्रिपाठी के नाम से पौध रोपित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट,प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, आईटीबीपी से 34बटालियन के कमाडेंट हेमंत कुमार,जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा,एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, प्रकृति प्रेमी आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ