Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी -न्यायमूर्ति प्रशांत जोशी

पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी -न्यायमूर्ति प्रशांत जोशी

रिपोर्ट श्रवण कुमार

नैनीताल- माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर,नैनीताल,बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान औषधीय और फलदार पोैधे लगाये गये।पेड़ पौधों का पर्यावरण में महत्व एवं पेड़ पौधों की उचित देखभाल और नियमित पानी सुनिश्चित करने के लिए सभी को जागरूक किया गया है तथा बताया गया कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी है,प्राकृतिक संसाधन को संरक्षित करना एवं सतत विकास की ओर बढ़ना मानव जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।सुरक्षित पर्यावरण हम सब के लिए आवश्यक है साथ ही यह संदेश दिया की इस पेड़ की जिमेदारी मेरी है।उपरोक्त कार्यकम में प्रशांत जोशी,जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल,सुशील तोमर,प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय नैनीताल,संजीव कुमार प्रथम अपर जिला न्यायाधीश,नैनीताल,रवि शंकर मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,नैनीताल ,आलोक राम त्रिपाठी सिविल जज (सी.डि.) नैनीताल,श्रीमती रवि रंजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,नैनीताल,एवं श्रीमती पारुल थपलियाल,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी.डि.) नैनीताल,श्रीमती उर्वशी रावत प्रथम न्यायिक मजिस्टेट्,श्रीमती स्नेहा नारंग द्वितीय न्यायिक मजिस्टेट्,श्रीमती चँदेश्वरी सिंह सिविल जज,चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी,बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट,सचिव संजय सुयाल, रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ