पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 साल से फरार 5 हजार के इनामी धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- थाना सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 3साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार ने 5हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी था आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल में धोखाधड़ी का केस दर्ज था।इसकी विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान कर रहे थे। आरोपी अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा,पोस्ट अंतवाड़ी,थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर, यूपी 2022 से लगातार फरार था।पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।इसके बाद मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और मोबाइल सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई।पुलिस चौकी बलवा गेट,कोतवाली जानसठ, मुजफ्फरनगर यूपी के पास से आरोपी अरुण कुमार को दबोच लिया गया।
0 टिप्पणियाँ