Ticker

6/recent/ticker-posts

एक दिन में 385मीटर पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

 एक दिन में 385मीटर पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए सीवरेज कार्य हेतु खोदी गयी सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया सीसी रोड 40मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 3पावर ब्लॉक 68मीटर,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 25मीटर,राजविहार फेस1सीसी रोड 25मीटर, लोकसेवा आयोग सीसी रोड 65मीटर,रतन वाटिका पावर ब्लॉक 40मीटर,राजविहार फेस 1पावर ब्लॉक 81मीटर,गणपतिधाम फेस 2सीसी रोड कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 345मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मैक्स हॉस्पिटल,देहरादून ने हादसे में कटा 23वर्षीय युवक का पैर सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ा