Ticker

6/recent/ticker-posts

5 वर्ष पूर्ण होने पर 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

5 वर्ष पूर्ण होने पर 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-सहायक निबंधक सहकारिता श्रीमती मोनिका चुनेरा ने अवगत कराया है कि सहकारिता मंत्रालय,भारत सरकार के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29जून से 6जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है।

सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं,युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को सहकारिता से जोड़ते हुए सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करना तथा समावेशी,पारदर्शी एवं आत्मनिर्भर सहकारिता व्यवस्था को बढ़ावा देना है।सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस आज जनपद की सभी सहकारी समितियों, बैंक शाखाओं,बैंक मुख्यालय एवं सहायक निबंधक,सहकारी समितियां कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहकारिता की शपथ ली।इस दौरान सभी ने विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा सहकारिता के माध्यम से समृद्ध समाज के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत 30 जून को सहकारी पौधारोपण,पैक्स सशक्तिकरण दिवस एवं जागरूकता शिविर,1जुलाई को केसीसी एवं ऋण वितरण कार्यक्रम,2जुलाई को विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में सहकारिता जागरूकता कार्यशालाएं,3जुलाई को उद्यमिता एवं पैक्स की सामान्य निकाय बैठकें,4जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण एवं हरेला कार्यक्रम, 5जुलाई को सोशल मीडिया आउटरीच दिवस तथा 6जुलाई को देहरादून में राज्य स्तरीय सहकार से समृद्धि सहकार मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सहकारिता विभाग ने जनपदवासियों, विशेषकर युवाओं,महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से सहकारिता आंदोलन से जुड़कर राज्य एवं देश की समृद्धि में सहभागी बनने का आह्वान किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरेला पर्व पर जनपद में 30हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित