Ticker

6/recent/ticker-posts

खाला टीहरा को मिली बड़ी सौगात 78 लाख की पेयजल नलकूप योजना को वित्तीय स्वीकृति

खाला टीहरा को मिली बड़ी सौगात 78 लाख की पेयजल नलकूप योजना को वित्तीय स्वीकृति

भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं से हर घर पहुंच रहा स्वच्छ जल-आदेश चौहान

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाला टीहरा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत अब जल्द ही दूर होने वाली है।विधायक आदेश चौहान के प्रयासों और प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने ग्राम खाला टीहरा में नए पेयजल नलकूप(ट्यूबवेल) के निर्माण के लिए 78लाख की लागत पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है।इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनहित के कार्यों को समर्पित है।हर घर नल जल के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है।उन्होंने कहा कि इस नए नलकूप के निर्माण से ग्राम खाला टीहरा के सभी ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।विधायक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा शासनादेश जारी होने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही धरातल पर नलकूप निर्माण का कार्य शीघ्रता से शुरू कर दिया जाएगा,ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रही है और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान अपात्र एवं दोहरे लाभ वाले 462 कार्ड निरस्त