Ticker

6/recent/ticker-posts

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारी नगर निगम आमने-सामने

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारी नगर निगम आमने-सामने

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-मंगलवार दोपहर 03 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अपर रोड पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव नैयर के होटल के बाहर नगर निगम के अधिकारियों और व्यापारियों के बीच जबरदस्त बहस हो गई। विवाद के दौरान निगम कर्मियों द्वारा सड़क पर कूडा उडलने से गुस्याएं व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। हलांकि व्यापारियों और नगरनिगम कर्मचारियों के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर शाम अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद बंद बाजार भी खुल गये। व्यापारियों और अधिकारियों के बीच हुई बहस के चलते दोनों पक्ष बहुत उग्र हो गए और नगर निगम के अधिकारियों के कहने पर अमृतसरी होटल के बाहर कर्मचारियों ने कूड़ा डाल दिया।इस कार्यवाही से नाराज व्यापारियों ने पूरी पंचपुरी में बंद का आह्वान कर दिया।जिसके चलते धड़ाधड़ हरिद्वार के बाजार बंद हो गए।

बताते चलें जिला प्रशासन द्वारा विगत कई दिनों से पूरे जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते नाली  के ऊपर सामान रखने पर जहां नगर निगम समान जब्त कर रहा है वही चालान भी काट रहा है व्यापारियों का कहना है विगत दिनों मीटिंग में जिला प्रशासन के साथ जो मानक तय हुए थे नगर निगम अधिकारी उसको नहीं मान रहे हैं और अपनी मनमानी करते हुए जबरन नुकसान कर रहे हैं।जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैयर का कहना है कि जब प्रशासन के साथ बैठकर एक गाइडलाइन तय हो गई है तो उसको अधिकारी मानते मानने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा जब तक इस विषय में व्यापार मंडल तथा जिला प्रशासन के बीच कोई सार्थक वार्ता नहीं होती तब तक तक बाजार बंद रहेंगे।बताते चलें की इस समय हरिद्वार में सीजन पीक पर चल रहा है तथा लाखों यात्री हरिद्वार में पहुंचे हुए हैं गंगा दशहरा का पर्व भी आने वाला है ऐसी स्थिति में यदि बाजार होटल धर्मशालाएं बंद रही तो निश्चित रूप से जिला प्रशासन के सामने बहुत बड़ा संकट उत्पन्न हो जाएगा। इधर व्यापारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं उनका कहना है कि इस संदर्भ में जो भी दोषी व्यक्ति हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए तथा एक स्पष्ट गाइड लाइन तय की जाए तभी बाजार खुलेंगे। व्यापारियों और नगरनिगम कर्मचारियों के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर शाम अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद बंद बाजार भी खुल गये। दोपहर में अपररोड़ पर नगरनिगम अधिकारी, कर्मचारियों से अतिक्रमण अभियान को लेकर व्यापारियों का विवाद हुआ था।जिसके बाद नगरनिगम कर्मचारियों ने व्यापारी नेताओं द्वारा दुर्व्यवहार करने व सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर कुछ व्यापारी नेताओं के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी थी।इसके बाद गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कराकर अपररोड़ पर धरना शुरू कर दिया।बात तब ओर बिगड़ गई जब निगम कर्मचारियों ने व्यापारी नेताओं की दुकानों के आगे कूड़े के ढेर लगा दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान अपात्र एवं दोहरे लाभ वाले 462 कार्ड निरस्त