जनपद में एसआईआर के लिए गणना प्रपत्र का 89.7प्रतिशत डिजीटाइजेशन का कार्य पूर्ण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र भरकर संकलित करते हुए 89.7प्रतिशत डिजिलायजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है,शेष कार्य त्वरित गति से बीएलओ द्वारा किया जा रहा है,जिसके लिए उन्होंने शेष एसआईआर का कार्य करने के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए 2 के द्वारा बीएलओ का पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की गई है,जिससे कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य समय पर संपादित किया जा सके तथा मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जा सके।बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए संतोष व्यक्त किया गया।बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद,जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी रुड़की राजेंद्र चौधरी,चंद्रपाल सिंह कांग्रेस,कैलाश चन्द्र,मदनपाल जिला अध्यक्ष बहुजन समाजवादी पार्टी,सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ