प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए सहारनपुर की जूडो टीम हुई रवाना
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- लखनऊ में 3 जून को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल मे सहारनपुर जिले के जूडो खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ी चंडीगढ़ में 10 जून से 13 जून 2026 तक होने वाली राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश जूडो टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि 03 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदेशीय स्तरीय चयन ट्रायल मे सहारनपुर जिले से बालक वर्ग में अमन साहू, शाश्वत सिंह, अभय प्रताप सिंह, अर्पित कम्बोज, अमन पुंडीर, राघव सचदेवा, दिवेश कुमार, अधर्व पंवार तथा बालिका वर्ग में पीहू पुनिआ, श्रद्धा मित्तल, सायरा बानो, प्रज्ञा वर्मा, वंशिका, अकांशी, श्रीआ रानी, कनक प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रदेशीय स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ी चंडीगढ़ में 10 जून से 13 जून 2026 तक होने वाली राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश जूडो टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की रवानगी के अवसर पर सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी जूडोकाओं को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी प्रतिभा के बल पर सहारनपुर का नाम रोशन करेंगे।

0 टिप्पणियाँ