गुरु का कहा मानना ही सच्ची सिखी - उप मुख्य संचालक शुभकरण
रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल
सहारनपुर- संत निरंकारी मंडल के उप मुख्य संचालक शुभकरण ने रविवार को देहरादून रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरु का कहा मानना और सेवा करना ही सच्ची सिखी है।
उन्होंने कहा कि गुरु जो दे, उसे धन्यवाद सहित ग्रहण करना, सुख-दुख में उसकी इच्छा को सहर्ष स्वीकार करना और जिस अवस्था में वह रखे उसी में प्रसन्न रहकर प्रेम निभाना ही सिखी है। एक परमात्मा के आश्रित रहना और अन्य की आवश्यकता न समझना चाहिए। अवतार जी कहते हैं कि ऐसे गुरसिख को किसी वस्तु की कमी नहीं रहती।शुभकरण ने कहा कि जीवन की यात्रा में ब्रह्म ज्ञान सबसे प्रधान है। मानव योनि सबसे उत्तम है क्योंकि इसी में ईश्वर की प्राप्ति संभव है। पशु-पक्षी भी वही कार्य करते हैं जो मनुष्य करता है, लेकिन मनुष्य ही अपने जन्म का उद्देश्य जान सकता है। जब भक्त समर्पित होता है तो गुरु उसे ब्रह्म ज्ञान देते हैं। जिज्ञासु सतगुरु के चरणों में जाकर ज्ञान प्राप्त करता है। गुरु का आदेश जीवन में अपनाने से ही राम रतन धन की प्राप्ति होती है।इस मौके पर उप मुख्य संचालक फील्ड प्लानिंग ललित दलवी, जोनल इंचार्ज कुलभूषण, मेरठ जोनल इंचार्ज कंवरपाल और क्षेत्रीय संचालक रजनीश कुमार, संयोजक हरबंस लाल मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ