Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क पर रखे लोहे के संदूक, ड्रम, गद्दे किये जब्त, दुकानदारों पर

 सड़क पर रखे लोहे के संदूक, ड्रम, गद्दे किये जब्त, दुकानदारों पर

नगर निगम ने लोहानी सराय में चलाया अतिक्रमणरोधी अभियान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने आज दोपहर लोहानी सराय में बडे़ स्तर पर अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया और सड़क पर रखे गद्दे, लोहे के संदूक, मैट, तस्ले, ड्रम आदि दो दर्जन से अधिक दुकानों का सामान जब्त कर लिया। कुछ अतिक्रमणकारी दुकानदारों से करीब दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 

नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज दोपहर जब निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में लोहानी सराय पहुंचा तो अतिक्रमणकारी दुकानों में खलबली मच गयी। अतिक्रमणरोधी अभियान अंबाला रोड और नेहरु मार्किट, दोनों ओर से एक साथ चलाया गया। अतिक्रमणकारी दुकानदारों को इतना भी समय नहीं मिला कि वे अपना सामान उठाकर दुकानों के भीतर रख सकें। नगर निगम की टीम ने सड़क पर रखा दुकानदारों का जो भी सामान मिला, उसे ही उठाकर निगम की ट्रॉली में डाल लिया। कुछ अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण को जायज ठहराते हुए कहा कि उनका बहुत थोड़ा सा सामान ही बाहर रखा है, लेकिन निगम अधिकारियों के सामने किसी की एक नहीं चली। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान करीब दो दर्जन दुकानों से लोहे के दो संदूक, चार काउण्टर, चार ड्रम, दो मैट, चार प्लास्टिक ड्रम, 15 लोहे के तस्ले, 06 प्लास्टिक तस्ले, 06 छोटे जैक, ठेलियों पर लगाने वाली दो बड़ी छतरी, आठ जाली, चार बारीक मैट व गद्दे आदि सामान जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ अतिक्रमणकारी दुकानदारों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। अभियान में अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के अलावा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, सुरक्षा अधिकारी हरि प्रकाश कसाना, व प्रवर्तन दल के जवान मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चला रही विभिन्न योजनाएं।सभी वर्गों को मिल रहा लाभ-राज्यमंत्री जसवंत सैनी