प्रशिक्षण पूरी मेहनत और लगन से करे जिससे उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो सके-कमांडेंट कर्नल तनय कोठियाल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल नविंदर सिंह मान सेना मेडल, के नेतृत्व में देवभूमि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट बेरी जमापुर में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 256 की छठे दिन की शुरुआत पीटी परेड एवं योग अभ्यास से हुई। कैडेट्स को संबोधित करते हुए डिप्टी कमांडेंट कर्नल तनय कोठियाल ने आईजीसी आरडीसी संभावित चयनित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपना प्रशिक्षण पूरी मेहनत और लगन से करे जिससे उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो सके।
शिक्षाविद एवं देवभूमि संस्थान के डायरेक्टर डॉ दीपक राज ठाकुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए बताया कि कैडेट को अपनी रुचि और अपने ज्ञान के स्तर को देखते हुए ही विषयों का चयन करना चाहिए। विज्ञान वर्ग के विभिन्न धाराओं में अपने करियर बनाने पर विचार करना चाहिए।छात्र यदि अपनी पसंद के विषय को पढ़ेंगे तो उसमें रोजगार प्राप्ति की संभावना सर्वाधिक होती है। चीफ ऑफिसर ब्रिजेश पुण्डीर ने एनसीसी कैडिट के लिए समाज सेवा का महत्व विषय पर प्रेरणादायक संभाषण प्रस्तुत किया उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक कैडेट यह संकल्प करें कि वह प्रतिदिन कोई न कोई समाज सेवा धर्म धरती व प्रकृति से जुड़ी हुई गतिविधियों में हिस्सेदारी कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करेगा। जो की एनसीसी का मूल उद्देश्य भी है। कैंप एडजुडेंट कैप्टन राजेश कुमार ,कैप्टन सुभाष चंद्र की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत एवं नृत्य का अभ्यास कराया गया लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार,हवलदार नरेंद्र कुमार की देखरेख में क्कैडेट ने खेलकूद का अभ्यास प्रारंभ कर दिया। सूबेदार नक्षत्र व हवलदार देव सिंह ने एनसीसी कैडेट को टेंट लगाना वह हटाना सिखाया।जय सिंह ने कैडेट्स को हथियार के विषय में जानकारी दी।हवलदार गोविंद थापा ने मैप और जीपीएस के विषय में जानकारी दी। कालेज प्रबंधक एवं प्रशासन का कैंप के संचालन में बहुत ही सहयोग रहा है।
0 टिप्पणियाँ