पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान,गंगा में बह रहे किशोर को जल पुलिस ने बचाया
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-सोमवार को समय लगभग 04ः10बजे विष्णु घाट,हरिद्वार पर स्नान कर रहे मुनीम पुत्र सोरीन,निवासी ग्राम प्यानी चुंगी,जनपद हरदोई(उत्तर प्रदेश) का पैर गंगा किनारे रेलिंग के पार स्नान करते समय फिसल गया,जिससे वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया।दल के जवानों ने बिना समय गंवाए गंगा में बह रहे किशोर तक पहुंचकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।राहत दल की सूझबूझ,साहस एवं त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने जवानों के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।रेस्क्यू टीम में एसआई इखलाक मलिक,हेड कांस्टेबल निर्दाेष कुमार,हेड कांस्टेबल रवि वालिया,कांस्टेबलों अंकुर चौधरी,चित्रमोहन शामिल रहे।हाथी पुल के पास गंगा के तेज बहाव में फंसे हरियाणा निवासी युवक रोहताश उम्र 26वर्ष पुत्र दयाचंद ग्राम उन चरखी दादरी हरियाणा को हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई से संभावित हादसा टला और युवक की जान बचाई गई।हरिद्वार पुलिस की रेस्क्यू टीम ने साहस,सूझबूझ और मुस्तैदी का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बचाकर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। हरिद्वार में तैनात सुरक्षा एवं आपदा राहत बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतःतत्पर है। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि गंगा स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा रेलिंग के पार जाकर स्नान न करें।
0 टिप्पणियाँ