आईवीएफ विशेषज्ञ डा.संध्या शर्मा हुई वॉयस ऑफ हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- शहर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा आईवीएफ विशेषज्ञ डा.संध्या शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल आईवीएफ समिट में प्रतिष्ठित वॉयस ऑफ हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।उन्हें यह सम्मान प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान,मरीजों के प्रति समर्पण तथा समाज में मातृत्व एवं पितृत्व के सपनों को साकार करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।
डा.संध्या शर्मा पिछले लगभग 35वर्षों से हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में आईवीएफ एवं बांझपन उपचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही हैं।उनके अथक प्रयासों,आधुनिक चिकित्सा तकनीकों एवं समर्पित सेवा भावना के कारण हजारों निःसंतान दंपत्तियों के घरों में खुशियां आई हैं और उन्हें संतान सुख प्राप्त हुआ है।डा.संध्या शर्मा ने इस सम्मान को अपनी पूरी टीम,मरीजों एवं शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भविष्य में भी निःसंतान दंपत्तियों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।प्रेम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मार्केटिंग हेड मनीष गुप्ता ने कहा कि डा.संध्या शर्मा को मिला यह सम्मान पूरे संस्थान और हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है।डा.संध्या शर्मा की इस उपलब्धि से शहर सहित पूरे उत्तराखंड के चिकित्सा जगत में हर्ष का वातावरण है।क्षेत्रवासियों ने इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
0 टिप्पणियाँ