Ticker

6/recent/ticker-posts

महामहिम राज्यपाल ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महामहिम राज्यपाल ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट श्रवण कुमार

नैनीताल-विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने लोक भवन,नैनीताल परिसर में‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि हमारी सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल श्रीमती रीना जोशी,उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या तथा लोक भवन के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर इस अभियान में प्रतिभाग किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ