Ticker

6/recent/ticker-posts

समर क्रिकेट कैंप के अंतर्गत खेली जा रही अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम बी को पछाड़कर टीम सी ने जीता मैच

समर क्रिकेट कैंप के अंतर्गत खेली जा रही अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम बी को पछाड़कर टीम सी ने जीता मैच

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप के अंतर्गत खेली जा रही अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को टीम बी और टीम सी के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम सी ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बी ने 15 ओवर में 99 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। टीम की ओर से नमन ने 20 रन और अभी ने 15 रन का योगदान दिया। टीम सी की ओर से सोमिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि सार्थक ने दो विकेट हासिल किए। 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम सी ने 13.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अभिमन्यु ने 23 रन और मूसा ने 20 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम बी की ओर से आदित्य और वर्णित ने तीन-तीन विकेट लिए।शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सोमिल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) चुना गया।इस अवसर पर कोच राजीव गोयल 'टप्पू', रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ