जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों से किया संवाद, समस्याएं जानीं
टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद -टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य कर विभाग (जीएसटी) की ओर से व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल पर आ रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और समाधान की मांग की।
नगर में हाइवे स्थित जीतगिरी मंदिर सभागार में हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट नितिन गोयल ने कहा कि जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल एवं विभाग द्वारा जारी नोटिस से व्यापारी समाज को परेशानी उठानी पड़ रही है। इनका समाधान होने से बेहद राहत मिलेगी। व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल की कई समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सहायक कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह एवं राज्य कर अधिकारी युवराज खन्ना ने व्यापारियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका पूर्ण समाधान कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में टैक्स बार एसोसिएशन के नगराध्यक्ष रविंद्र गांधी, महासचिव रवि शर्मा व संरक्षक प्रभात राणा आदि ने भी विचार रखे इस तरह के कार्यक्रमों को जरूरी बताया। इस मौके पर अजय ऋषि, अमित गोयल, विपिन त्यागी, सभासद अजय गांधी, विवेक तायल, राजेश सिंघल, सौरभ गर्ग, दीपक गर्ग, जैद अहमद, रविंद्र चौधरी, असलम आदि व्यापारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ