उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
त्रिवेणी चीनी मिल मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए पौधे
शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं ने भी लगाए पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-धार्मिक नगरी देवबंद में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। त्रिवेणी शुगर मिल समेत अनेक शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
शुक्रवार को त्रिवेणी चीनी मिल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौध रोपण किए गए। उप गन्ना आयुक्त डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि मानव जीवन, कृषि, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने कहा कि हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। गन्ना समितिचेयरमैन डॉ. उपेंद्र सिंह, सचिव इंद्रमणि पांडेय, महाप्रबंधक गन्ना एसके त्यागी, महाप्रबंधक तकनीकी डी. एस. रेड्डी, विपिन त्यागी, दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर, सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद ने प्राचीन श्री नागेश्वर धाम मंदिर परिसर में कनेर, बेलपत्र, शमी आदि के पौधों का रोपण किया। अध्यक्ष रोबिन अग्रवाल, नितिन तायल, विवेक तायल, राजेश सिंघल, सतवीर चौधरी, अमित चौधरी, अंकित जैन, धीरज गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं, आरके पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या मोनिका कपूर, विद्यालय अध्यक्ष डा. राजेश चौहान, डा. कुलदीप राणा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट, डॉ. प्रदीप वर्मा व व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग आदि ने दून हिल्स स्कूल के परिसर में पौधरोपण किया। कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प अवश्य लेना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ