Ticker

6/recent/ticker-posts

इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने किया छात्रों का चयन

 इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने किया छात्रों का चयन

एमबीए, एमसीए, बीबीए और बीसीए के छात्र-छात्राओं को मिला रोजगार का अवसर, परिजनों में खुशी की लहर

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी आयोजित इस प्लेसमेंट अभियान में देश की कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन किया।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से एमबीए, एमसीए, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न चरणों में हुई चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, व्यक्तित्व, संवाद कौशल और व्यावसायिक समझ का परीक्षण किया।इस दौरान बिज़ऑक्स ग्लोबल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम ने संस्थान के 15 छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया। चयनित विद्यार्थियों में शिफा अहमद, निशांत राणा, आदित्य धीमान, आर्यन चौधरी, अबूजर कुरैशी, कैफ, युसरा, रवीश, मोहम्मद अफ्फान, कनिका त्यागी, सना नाज़, नमरा, वाइज खान मेहर और आयशा खान शामिल हैं।वहीं सिग्निटी कॉर्पोरेट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा ने भी कई विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें नमरा, वाइज खान, आयशा खान और सना नाज़ के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल अन्य कंपनियों की चयन सूची भी शीघ्र जारी होने की संभावना है, जिससे और अधिक विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा पूर्ण होने से पहले ही रोजगार के अवसर मिलने पर छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कॉलेज प्रशासन और प्लेसमेंट सेल की पूरी टीम का आभार जताया।संस्थान के प्रबंधक डॉक्टर अजीम उल हक  ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को कॉर्पोरेट जगत में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें और वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ