Ticker

6/recent/ticker-posts

समाज का आईना होना है पत्रकार - डा. नवाज़

 समाज का आईना होना है पत्रकार - डा. नवाज़

पत्रकारिता दिवस पर हुई विचार गोष्ठी, पत्रकार हुए पुरस्कृत

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित हुई गोष्ठी में पत्रकारिता के महत्व, उसकी चुनौतियों और समाज निर्माण में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रसिद्ध शायर डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। परिस्थितियां कैसी भी हों इस आईने में केवल सच ही नजर आए यह पत्रकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के सचिव डॉ. अनवर सईद ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है। पत्रकारों का दायित्व केवल समाचारों का संप्रेषण करना ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और सकारात्मक दिशा प्रदान करना भी है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विपिन गर्ग व प्रेस एसोसिएशन देवबंद के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पत्रकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। संचालन एड रामकिशन सैनी ने किया। कांग्रेसी नेता राहत खलील, सुलेमान फारुकी, विकास जुड्डा, शराफत मलिक, अश्वनी गर्ग, वसीम मलिक, नजम हाशनी, दिलशाद चार्ली, अशफाकुल्लाह खां, हाजी सलीम आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक आसिफ सागर व असद सिद्दीकी ने सभी का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत बीएलओ,सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण