गाय को किया जाए राष्ट्रीय गोमाता घोषित - पं.सतेंद्र शर्मा
सनातन परंपरा में है गाय का विशेष महत्व
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- देश भर में गाय को लेकर हो रही हिंसा व राजनीति पर जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग के बाद अब श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने गाय को राष्ट्रीय गोमाता घोषित करने की मांग की है।
मीडिया में जारी बयान में पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि गाय केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला भी है। कहा कि सनातन परंपरा में गाय का विशेष महत्व रहा है और भारतीय संस्कृति में सदियों से गाय पूजनीय माना जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में सरकार द्वारा गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसलिए गाय को राष्ट्रीय गोमाता का दर्जा देकर उसके संरक्षण संबंधी कानूनों को और अधिक प्रभावी बनाना चाहिए। पंडित सतेंद्र शर्मा ने सरकार से मांग की कि देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को राष्ट्रीय गोमाता घोषित किया जाए।
0 टिप्पणियाँ