पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में रेलवे पेंशनर्स ने किया वृक्षारोपण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-रेलवे पेंशनर्स समाज संस्था कार्यालय-रेलवे कॉलोनी पर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण की।
विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेलवे सहायक मंडल अभियंता मनीष धवन ने कहा कि विकाश के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई, कंक्रीट की इमारतों, ईधन वाहनों तथा वातानुकूलित यंत्रों का बढ़ते उपयोग एवं अपशिष्ट भोजन के कारण गर्मी अधिक बढ़ रही है। वास्तव में यह विकाश का नहीं विनाश का कारण है। हमें विकाश के नाम पर हरियाली को नष्ट करना बंद करना होगा, बल्कि और अधिक वृक्ष लगाने होंगे। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का आवाहन किया।वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) पंकज कुमार ने कहा कि वृक्ष काटने के कारण वर्षा कम हो रही है, जिसके कारण परंपरागत जल संसाधन सूख गए हैं, यही कारण है कि गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। हमें विकाश के नाम पर प्रकृति से छेड़ छाड़ करना बंद करना होगा, लोगो को वृक्ष लगाने के लाभ बताकर उनके मन में प्रकृति प्रेम जगाना होगा,मनुष्य और पशु-पक्षियों का जीवन वृक्षों पर ही निर्भर करता है,बारिश का मौसम आने वाला है, हम सभी हरियाली को संरक्षित करने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि हमें जल बचाने एवं जल प्रदूषण रोकने पर भी ध्यान देना चाहिए।वरिष्ठ खंड अभियंता (विद्युत) हर्षवर्धन ने कहा कि वृक्षों की टहनियों पर खिली हरियाली खत्म होने के साथ ही वृक्षों से प्राप्त होने वाले फलों, फूलो व टहनियों पर बैठे परिंदों की चहचहाट का सुख भी हमें नहीं मिलेगा। हमें वृक्ष लगाकर उनको संरक्षित करना चाहिए, हमको लिखने के कार्य के लिए पेपर का तथा हाथ साफ करने के लिए टिशू पेपर का उपयोग कम से कम करना चाहिए, इनको बनाने में लकड़ी का उपयोग होता है, जिसके लिए वृक्षों का कटान किया जाता है, उन्होंने कहा कि हमें ध्वनि प्रदूषण पर भी ध्यान देना चाहिए।संस्थापक आर सी शर्मा ने अतिथियों को स्कंध वस्त्र पहनाकर एवं संस्था पत्रिका भेंट कर उनका सम्मान किया तथा संस्था के विषय में जानकारी दी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताया तथा संगोष्ठी का सामाजिक जागरूकता के लिए महत्व बताया।विशिष्ट उपस्थिति- अध्यक्ष जे एन शर्मा, महामंत्री एन एस चौहान, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा एवंम मूलचंद रॉगड़ा, स्वतंत्र भारद्वाज, इकबाल अजीम, देवेंद्र कुमार, अमर नाथ त्यागी, इंद्रजीत कुमार, विजय त्यागी, निसार अहमद, विजय तलवार, संजीव छावड़ा, आर के धीगड़ा, अशोक शर्मा, अजय शर्मा, अजीत राणा, प्रदीप गिलोत्रा, जयदेव सिंह, अमरनाथ, मीना कटारिया, बलजीत जायसवाल, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ