ज्ञानदीप संस्था के 40 वर्ष पूरे होने पर किया महिलाओं का सम्मान
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- ज्ञानदीप समाज कल्याण युवा संस्था के 40 वर्ष पूरे होने पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में राजनीति में महिलाओं का योगदान' विषय पर समारोह हुआ।
अंबाला रोड स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और शिक्षा पर जोर दिया। लोकतंत्र में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी उठाई। समारोह का शुभारंभ दिशा भारती के प्रधानाचार्य डॉ. काशीराम शर्मा, संस्थाध्यक्ष डॉ. अल्पना तलवार, पार्षद अनिल गर्ग, शिक्षाविद वीना बजाज, महिला सचिव जसलीन कौर और उपाध्यक्ष अर्चना कश्यप ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्थापक महासचिव वेदप्रकाश पोपली ने वाणी वंदना प्रस्तुत की। समाजसेवी गोपाल कृष्ण कालड़ा 'पाली' को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और सम्मान पत्र देकर 'ज्ञानदीप समाज कल्याण रत्न' से सम्मानित किया गया।सुनीता गुप्ता, मंजू शर्मा, नीलम शर्मा, डॉ. पुष्पा मलिक, ममता शर्मा और भाजपा नेत्री दुर्गा सागर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने आभार जताते हुए संस्था से जुड़कर समाजसेवा में सहयोग का आह्वान किया। कवि सुनील खुराना, डॉ. कुलदीप रूहेला, प्रवीण शर्मा और पीएन मधुकर की रचनाओं व काव्यपाठ को सराहा गया। समाजसेवी महेंद्र तनेजा, उद्योगपति रविंद्र मिगलानी, चेयरमैन सरदार दलजीत सिंह कोचर, संस्थाध्यक्ष डॉ. अल्पना तलवार, संगठन सचिव नीना शर्मा और प्रेस सचिव विजय कुमार शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता डॉ. अल्पना तलवार ने की। संचालन संगठन सचिव अरुण सूरी ने किया। इस अवसर पर सचिव संजीव जुनेजा, प्रधानाचार्य संदीप गोयल, अशोक जैन, सांस्कृतिक सचिव निशा शर्मा, आशीष कुमार, डॉ. राजीव चौधरी, युवा संयोजक अक्षत कुमार आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ