जनहित में न्याय के लिए आवाज बुलंद करना, कांग्रेस की संस्कृति-संदीप सिंह राणा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बर्खास्त नहीं हुए तो होगा जनआंदोलन- संदीप राणा ।
महंगाई और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-बढ़ती महंगाई और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने आज के बड़े प्रदर्शन में सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि आज हमारा यह प्रदर्शन नीट व सीबीएससी के छात्रों के हो रहे शोषण व आसमान छूती महंगाई के विरुद्ध में है । राणा ने कहा कि जिस तरह से नीट की परीक्षा को रद्द किया गया उससे लाखों परीक्षार्थियों का मनोबल पूरी तरह टूट गया और कई परीक्षार्थियों ने तो इससे व्यवस्था से हार मानकर आत्महत्या तक कर ली, जिसके लिए देश का शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार है । संदीप सिंह राणा ने कहा कि हमारा संघर्ष आज बढ़ती महंगाई के विरुद्ध है, सरकार ने घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि करके आम आदमी के घरों का बजट बिगाड़ दिया है, वही डीजल पेट्रोल की महंगाई ने बाजार में आसमान छूती महंगाई के पंख लगाने का काम किया । संदीप राणा ने कहा कि आज के इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से आजिज आ गई है और इससे निजात पाने के लिए अब कांग्रेस के साथ सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है । संदीप राणा ने कहा की ताकत दिखाना हमारी फितरत नहीं, लेकिन जनहित में न्याय की आवाज बुलंद करके संघर्ष करना कांग्रेस की संस्कृति है और हम अपने इसी संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए जनता के साथ सड़कों पर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में संसद तक संघर्ष करेंगे और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे । संदीप सिंह राणा ने समस्त कांग्रेसियों के साथ ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से आसमान छूती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की और साथ ही साथ युवाओं के भविष्य को गर्त के अंधेरे में धकेलने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की । उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करने वालों में प्रदेश सचिवगण प्रवीण चौधरी, राहत खलील, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, सत्यम संयम भूरियांन, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, अक्षय कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे ।प्रदर्शनकारियों में जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, गौरव सैनी, राहत खलील, रजनीश प्रधान रण्डौल, आरिफ खान, बिट्टू चौधरी, अबरार राव, ग़ालिब चौधरी, कय्यूम प्रधान, पवन राना, नवाब अली, शेखर चौधरी, असगर आलम, सचिन शर्मा, राहुल शर्मा, पल्लवी बाली, इकराम खान, नसीब खान, कुणाल शांडिल्य, रीता बब्बर, रेखा धीमान, प्रभजीत सिंह, शहनाज बेगम, शुभम माहेश्वरी, मयंक, सुमन शर्मा, अमनदीप कौर, तान्या, वंदना ठाकुर, शाजिया नाज़, अमित विश्वकर्मा, लाल सिंह, मुकेश राज कश्यप, मोहम्मद सुफियान, आदित्य राणा, राकेश वर्मा, राजपाल सिंह, आदेश सिकरी, नीरज कपिल, इसरार, कन्हैया, राजन, वरुण, अफजल, अतुल शर्मा, चिराग मित्तल, मुकुल, शुभम, शिव कुमार राणा, विकास राणा, काकू राणा, सोनू राणा, रमन कुमार, दीपक राणा, मुकेश राणा, चौधरी आलम, राशिद दानिश, मुनव्वर, इंतजार, उस्मान, रिजवान, अरशद, राजेंद्र कुमार, आर्यन, आयुष, आकाश कुमार, अनिकेत, विकास कुमार आदि सहित सैकड़ो की संख्या में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से पीड़ित और त्रस्त आम नागरिक भी प्रदर्शन में शामिल रहे ।

0 टिप्पणियाँ