Ticker

6/recent/ticker-posts

सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल के समर कैंप में योग एवं व्यक्तित्व विकास सत्रों ने बांधा समां

सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल के समर कैंप में योग एवं व्यक्तित्व विकास सत्रों ने बांधा समां

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में पिछले नो दिनों से चल रहे समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया। कैंप के दौरान प्रतिदिन विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में दो दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मोक्षायतन इंटरनेशनल योगाश्रम से पधारे योग गुरु ‘श्री भारत भूषण जी’ के शिष्य योगाचार्य मुकेश सेठ जी एवं  शिष्या योगाचार्या प्रीति सेठ जी* ने विद्यार्थियों को योग के महत्व, शारीरिक स्वास्थ्य तथा मानसिक एकाग्रता के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ योगाभ्यास में भाग लिया तथा विभिन्न योगासन सीखकर उनके लाभों को समझा। इसी कडी मे आयोजित विशेष सत्र में *आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े श्री मिलन मेहता जी एवं उनके सहयोगी श्री मनीष तनेजा जी ने* विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मन को शांत और एकाग्र रखना कितना आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न रोचक गतिविधियों एवं प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को अपने विचारों पर नियंत्रण रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा अपने लक्ष्यों की ओर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी।इस प्रेरणादायक सत्र में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञों के साथ संवाद कर अनेक महत्वपूर्ण बातें सीखीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या शालिनी अरोड़ा जी व प्रबंध समिति से श्री सचिन मनोचा जी ने अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सत्रों के आयोजन को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। समर कैंप में आयोजित इन गतिविधियों से बच्चों को न केवल नई सीख प्राप्त हो रही है, बल्कि उनका आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान’