Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने छबील लगाकर वितरित किया ठंडा शर्बत

 उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने छबील लगाकर वितरित किया ठंडा शर्बत

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-सोमवती अमावस्या स्नान करने आए यात्रियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत प्रदान के लिए उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने ठंडा शर्बत वितरित किया।

सोमवती अमावस्या स्नान के लिए एक दिन पूर्व ही लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे गए हैं।स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने छबील लगाकर ठंडा शर्बत बांटा।सुनील अरोड़ा एवं राम अरोड़ा ने कहा कि सोमवती अमावस्या स्नान करने धर्मनगरी आए श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य कार्य है।तेज गर्मी और उमस मे यात्रियों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मानव सेवा में कुछ समय अवश्य लगाना चाहिए।पानी पिलाना सबसे बड़ी मानव सेवा है।सभी को बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धालुओं की सेवा अवश्य करनी चाहिए।सुनील अरोड़ा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सभी सदस्य मिलकर  सेवा कार्यों का संचालन करते हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संघर्ष से सफलता तक दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में स्वाद का परचम लहरा रहा राणा अचार