Ticker

6/recent/ticker-posts

आर्य समाज भेल हरिद्वार में मनाया गया पर्यावरण दिवस,

आर्य समाज भेल हरिद्वार में मनाया गया पर्यावरण दिवस,

आज वृक्षारोपण करना बेहद जरूरी है: भगत सिंह कोश्यारी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कदम्ब एवं जामुन के पौधों रोपण किया। आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी को भारत सरकार द्वारा पदम भूषण देने पर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।आर्य समाज भेल हरिद्वार,ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया,वरिष्ठ नागरिक महासभा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन द्वारा भगत सिंह कोश्यारी का संयुक्त रूप से सम्मान किया गया।भगत सिंह कोश्यारी को शॉल,स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उन्हें दिया गया पद्म भूषण का सम्मान उनका सम्मान नहीं बल्कि उत्तराखंड की समस्त जनता का सम्मान है।उन्होंने कहा कि आज वृक्षारोपण करना बेहद जरूरी है,उससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।उन्होंने युवाओं से स्वामी दयानंद सरस्वती,स्वामी श्रद्धानंद और स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि युवा कृत्रिम बौद्धिकता (एई) के साथ-साथ अध्यात्म का भी अध्ययन करें,गीता वेद पढ़े।क्योंकि अध्यात्म से बड़ी कोई चीज नहीं है।विशिष्ठ अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन को स्वच्छ हवा देते हैं।उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के सबसे ईमानदार और लोकप्रिय जनप्रिय राजनेता है और उनका सम्मान किया जाना पूरे उत्तराखंड का सम्मान करने के समान है।अध्यक्षीय संबोधन में बलवीर तलवार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को विश्व यज्ञ दिवस के रूप में ही मनाया जाना चाहिए क्योंकि यज्ञ से ही पर्यावरण की स्वच्छता और शुद्धता होती है।बलवीर तलवार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में डेढ़ सौ से अधिक बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिनकी आयु 6 से 22वर्ष तक है,इसका समापन 7जून को किया जाएगा।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार होंगे।निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा सुलभ कराने वाले डॉक्टर केशव कर्णवाल का भी सम्मान किया गया।इस दौरान ग्रीनमैन विजय पाल बघेल,समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद शर्मा,भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मेयर किरण जैसल, दर्जाधारी मंत्री श्यामवीर सैनी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी, संघ के पूर्व विभाग प्रचारक सुरेश सुयाल,अवनीश ओहरी,सिडकुल मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेंद्र आहूजा,आर्य समाज भेल महामंत्री मदन सिंह,वरिष्ठ प्रधान कृष्ण कुमार चंदवानी ,ओपी बत्रा,यज्ञ के ब्रह्म आचार्य योगेंद्र मेधावी,ज्योति आर्य,डॉ.सुधा तलवार एवं कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सुरेश सुयाल ने किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चला रही विभिन्न योजनाएं।सभी वर्गों को मिल रहा लाभ-राज्यमंत्री जसवंत सैनी