अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ.विशाल गर्ग के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों को हो रही समस्याओं की जानकरी देते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान डॉ.विशाल गर्ग ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों की दुकान की तिरपाल अतिक्रमण की श्रेणी से हटाया जाये क्योंकि व्यापारी तिरपाल को हटा भी देते हैं,लेकिन अभियान के दौरान तिरपाल को भी हटाया जा रहा है जिससे व्यापारियों के सामने दिक्कतें आ रही है।तिरपाल धूप,वर्षा एवं गर्मी से ग्राहकों एवं व्यापारियों को राहत प्रदान करती है।उन्हांेने कहा कि छोटे,मझोले व्यापारियों के रोजगार को भी ध्यान में रखकर अतिक्रमण चलाया जाये।डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी सदैव ही शासन-प्रशासन का सहयोग करता है।अनेकों स्नान पर्वों,मेलोें एवं कुम्भ जैसे आयोजनों में भी व्यापारी हमेशा ही शासन-प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग देता चला रहा है।लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों के सामान का भी नुकसान हो जाता है।अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर व्यापारियों का अहित नहीं होना चाहिए।व्यापार मंडल संगठन महामंत्री योगेश भारद्वाज एवं व्यापार मंडल शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भी जिलाधिकारी हरिद्वार से अपील की है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों का नुकसान नहीं होना चाहिए।जिन स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है,उसकी जानकारी पूर्व में दी जाये ताकि अपने सामान की रक्षा,सुरक्षा कर सकें।
0 टिप्पणियाँ