Ticker

6/recent/ticker-posts

इएमए की बैठक में सीज क्लीनिक की कार्रवाई पर जताया रोष

 इएमए की बैठक में सीज क्लीनिक की कार्रवाई पर जताया रोष

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- हरिद्वार के चिकित्सकों की बैठक इएमए कैम्प कार्यालय में हुई।बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.केपीएस चौहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार द्वारा की गयी कार्यवाही की निन्दा करते हुए उनके प्रति रोष प्रकट किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही उनके कार्यालय पर प्रदेश के समस्त चिकित्सकों द्वारा धरना प्रदर्शन कर उनका घेराव किया जायेगा। उनके खिलाफ उच्च न्यायालय उत्तराखंड एवं सर्वाेच्च न्यायालय के द्वारा जारी आदेशों की अवमानना का मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।गत 2जून को राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल में इएमए के सदस्य रमेश जालान की क्लीनिक को सीज कर दी गई थी।उक्त क्लीनिक को तत्काल खोलने का अनुरोध संगठन द्वारा किया गया एवं सभी तथ्यों से अवगत कराया गया था,लेकिन अभी तक क्लीनिक नहीं खोला गया।बैठक में डा.अमर पाल अग्रवाल,डॉ.आदेश शर्मा, डॉ.अशोक कुशवाहा,डॉ.विक्रम सिंह चौहान,डॉ.चांद उस्मान अंसारी,डॉ.सुनील अग्रवाल,डॉ.राकेश कुमार,डॉ.रमेश जालान,डॉ.बी.बी.कुमार,डॉ.हरबंस सिंह,डॉ.गुलाम साबिर,डॉ.अनिल त्यागी,डॉ.कुलदीप चौधरी,डॉ.वसीम अहमद,डॉ.कुलदीप त्यागी,डॉ.उदयभान सिंह,डॉ.अर्सलान,डॉ.राशिद अब्बासी,डॉ.अशवद अंसारी,डॉ.ऋचा आर्य,डॉ.हीना कुशवाहा,डॉ.लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चला रही विभिन्न योजनाएं।सभी वर्गों को मिल रहा लाभ-राज्यमंत्री जसवंत सैनी