Ticker

6/recent/ticker-posts

जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

10जून को लकसरी गांव निवासी जावेद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर समीर उर्फ आसु समेत 5व्यक्तियों को नामजद करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपितों की धरपकड़ की कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर उर्फ आशु को तमंचे व कारतूस समेत दबोच लिया।अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।पूछताछ में सामने आया कि 9जून को आरोपी समीर की मां और बहन जावेद के मौहल्ले में गयी थी।जहां जावेद की मां ने समीर की मां और बहन के साथ गाली गलौच और लड़ाई झगड़ा किया था।जिस पर समीर अपने भाई साहिल के साथ जावेद के घर के बाहर पहुंचा और ऊपर फायर कर दिया।पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चौहान,एसआई विपिन कुमार,हेडकांस्टेबल शमशेर खान,होमगार्ड प्रदीप कुमार शामिल रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष