Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक पेड़ लगाने का आव्हान

 पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक पेड़ लगाने का आव्हान

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-क्षेत्र के गाँव भाटखेड़ी स्थित ज्योति जन कल्याण उधोग प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल सेन्टर/ भागीरथ गंगे आयुर्वेदिक कल्याण केन्द्र परिसर मे वृक्षारोपण किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन त्यागी ने कहा कि पर्यावरण को बचाना अति आवश्यक है क्योंकि पर्यावरण ही जीवन है और अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है। पर्यावरण के अवसर पर सभी व्यक्तियो को मां पिता के नाम पर एक पेड अवश्य लगाना चाहिए। ध्यान सिंह राणा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए। संस्था प्रबन्धक सोमपाल सिंह सैनी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पेड लगाने की बात कही। इस दौरान सोनवीर सिंह सैनी, दीपक कुमार, राहुल व ओमपाल समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ