Ticker

6/recent/ticker-posts

मानकमऊ बस स्टैंड पर भी हुआ वृहद पौधारोपण

 मानकमऊ बस स्टैंड पर भी हुआ वृहद पौधारोपण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल  उमंग  द्वारा  नगर निगम व विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मानकमऊ बस स्टैंड परिसर में वृहद पौधारोपण  किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार ने किया। महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी नियमित देखभाल के माध्यम से ही किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखरेख करने का आह्वान किया।पौधारोपण में सैकड़ों लोगों ने सक्रिय सहभागिता की । उमंग सुनहरा कल के प्रबंधक मयंक पाण्डेय ने बताया कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। आज का पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्रकृति के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।“एक पौधा – एक जीवन, हरियाली ही खुशहाली” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानकमऊ बस स्टैंड पर भी हुआ वृहद पौधारोपण