मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर भाजपा महानगर ने किया मीठे जल का वितरण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा घंटाघर चौक पर आमजन को मीठे जल का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों एवं नागरिकों ने मीठे जल का सेवन किया।कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई , नगर विधायक राजीव गुंबर सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति की कामना की।
महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके जन्मोत्सव को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान की है तथा गरीब, किसान, युवा, महिला और व्यापारियों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी के जन्मोत्सव पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया इस अवसर पर महानगर वरिष्ठ नेता विजय माहेश्वरी जी महामंत्री सुपनीत सिंह जी ललित कटारिया जी योग चुग जी मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदी रता हन्नी वर्मा जी नामित पार्षद जसवीर मोगा जी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कार्ड की रविंद्र शर्मा जी मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता जी सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा जी राधेश्याम रोहिल्ला जी दीपक मालिक जी पुनीत धीर तुषार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ