मनुष्य का जीवन वृक्षों पर निर्भर: महामंडलेश्वर अरूण गिरी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-अर्न्तराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर आचार्य महामंडलेश्वर अरूण गिरी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण एवं सर्वद्धन का संदेश देते हुए पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की है।
आचार्य महामंडलेश्वर अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मनुष्य का जीवन वृक्षों पर निर्भर है। वृक्षों का धरती पर होना जीवन को सुखद बनाने का सशक्त माध्यम है।आचार्य महामंडलेश्वर अरूण गिरी महाराज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधा रोपण कर और हरा भरा बनाने के लिये सभी की सहभागिता जरूरी है।उन्होंने स्कुल कॉलेज के विद्यार्थियों से भी अपील की है कि अपने आस-पास के पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधों को अवश्य लगाये।वृक्ष की देखभाल जरूरी है।जिस पौधे को लगाये उसकी सुरक्षा स्वयं करनी होगी।धर्मनगरी को हरा-भरा बनाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करने होगे।आचार्य महामंडलेश्वर अरूण गिरी महाराज ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को समझने की आवश्कता है। पर्यावरण आपको संदेश दे रहा है कि इसके बावजूद भी आज सर्तक नहीं हो रहे है।मौसम में बदलाव इसका प्रमुख कारण दिखाई देता है।पर्यावरण संतुलित रहता है।उन्होंने आह्वान किया कि कुंभ मेले के आयोजन के दौरान 1लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने शासन-प्रशासन से भी अपील की है कि पेड़ों के संरक्षण को लेकर जनचेतना फेलाई जाये जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सके।
0 टिप्पणियाँ