Ticker

6/recent/ticker-posts

मेयर किरण जैसल ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

 मेयर किरण जैसल ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-नगर निगम द्वारा मानसून से पूर्व नाले नालियों की सफाई करायी जा रही है। शनिवार को मेयर किरण जैसल ने रेलवे रोड़ पर चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया।मेयर किरण जैसल ने नालों की तली झाड़ सफाई करने तथा सफाई के दौरान निकलने वाली गंदगी का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निर्देश देते हुए मेयर ने कहा कि मानसून शुरू होने वाला है।इसलिए सभी नालों की तली झाड़ सफाई की जाए।जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि धर्मस्थली होने के कारण हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से भी दुकानों का कूड़ा इधर-उधर ना फेंकने और सफाई सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।कहा कि धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मेयर किरण जैसल ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण